Ranchi: वितीय वर्ष 2021- 22 बजट में रांची रेल मंडल के लिए 452.20 करोड़ रुपये के प्रावधान किए गए हैं. मंडल में चल रहे विकास के कार्यों तथा अन्य कार्यों के लिए यह राशि खर्च की जाएंगी. रेल मंडल रांची को बजट में इस बार भी ज्यादा नहीं मिला. रांची और टाटा के बीच नए रेल मार्ग नामकुम कांड्रा रेल लाइन पर बड़ी घोषणा नहीं हुईं. वित्तीय वर्ष 2021- 22 में रेल विकास के लिए रांची रेल मंडल के अंतर्गत ये प्रावधान होंगे.
इसे भी पढ़ें- रांचीः चार करोड़ खर्चने के बावजूद फाइलों में ही दम तोड़ गयी रांची मेट्रो रेल परियोजना
हटिया बंडामुंडा के बीच हो रहे दोहरीकरण के लिए इस बार 320 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत दोहरीकरण का यह कार्य अपने लक्ष्य अवधि से विलंब हो गया है. वर्ष 2022 तक इसके दोहरीकरण करने की योजना बनायी गई थी. वहीं लोधमा-पिस्का लाइन के लिए इस बार 20 करोड़ रु दिए गए हैं.
रेललाइन दोहरीकरण
- बंडामुंडा– हटिया के बीच 158.50 किलोमीटर के रेल- 320 करोड़ रुपये
- पटरियों के रखरखाब और नवीनीकरण में 72 करोड़ रुपये
- रांची मंडल में 5 स्टेशनों पर सेंट्रलाइज पैनल 30 करोड़ रुपये
- लोधमा- पिस्का लिंक लाइन 17 किलोमीटर 20 करोड़ रुपये
- रांची में रेलकर्मियों के क्वार्टर के लिए 6 करोड़
- समपार फाटकों के स्थान पर 13 नॉरमल हाइट सबवे 1 करोड़
- रांची मंडल पर ऊपरी सड़क पुल का निर्माण 02 करोड़ रुपये
- रांची मंडल के अंतर्गत पुल के रख रखाव के लिए 1.20 करोड़
इसे भी देखें-