Ranchi : खेलकूद, युवा कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिला स्तरीय ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता 2023 का आयोजन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में किया गया. इस आयोजन में तीरंदाजी , गुलेल, मटका दौड़, भारा दौड़ एवं सेकोर प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इस प्रतियोगिता में विभिन्न प्रखंडों से 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया. इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि रांची जिला के उप विकास आयुक्त दिनेश यादव, विशिष्ट अतिथि राजकुमार खाखा, उपनिदेशक झारखंड खेल प्राधिकरण, पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो, पद्मश्री दीपिका कुमारी, झारखंड खेल प्राधिकरण देवेंद्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी रांची शिवेंद्र कुमार सिंह , रांची जिला के डे बोर्डिंग प्रशिक्षक उपस्थित थे. इस आयोजन में विजेता खिलाड़ी प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे.
मटका दौड़- प्रथम स्थान – सलोनी कुमारी, द्वितीय स्थान -कविता कुमारी, तृतीय स्थान- कमालिका कुमारी
तीरंदाजी बालक-1 करण पातर, 2 राजेश उरांव, 3 रोशन राज खाखा
बालिका वर्ग– 1 मेघा तिर्की, 2 अंजू, 3 रानी कुमारी
गुलेल प्रतियोगिता– 1 असीम आईन्द, 2 करम मुंडा, 3 तपन रावत.
इसे भी पढ़ें – गृहमंत्री अमित शाह झारखंड समेत नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ शुक्रवार को करेंगे समीक्षा बैठक