14 सांसद अब तक क्षेत्र विकास योजनाओं में खर्च कर चुके हैं 119.26 करोड़
राज्यसभा के छह सांसद ने खर्च किए 64.90 करोड़
सांसद निशिकांत दूबे ने एक पाई भी नहीं किया खर्च
भारत सरकार के सांस्थिक मंत्रालय की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Ravi Bharti
Ranchi: झारखंड के लोकसभा के 14 और राज्यसभा के छह सांसदों ने भारत सरकार से क्षेत्र विकास योजनाओं (लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम) के लिए मिले फंड का जमकर इस्तेमाल किया है. लोकसभा के सभी सांसदों को क्षेत्र विकास योजनाओं के लिए 140.70 करोड़ रुपए की राशि भारत सरकार से मिली, जिसमें अब तक 119.26 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं. कुल खर्च का प्रतिशत 94.65 फीसदी है. अब भी 21.44 करोड़ रुपए खर्च किए जाने बाकी हैं. खास बात यह है कि गोड्डा के सांसद निशिकांत दूबे में अब तक मिले फंड से एक रुपए भी खर्च नहीं किया है. दूबे को भारत सरकार की ओर से 2.50 करोड़ रुपए निर्गत किए गए हैं. वहीं राज्यसभा के छह सांसदों को क्षेत्र विकास की योजनाओं के लिए अब तक 72.22 करोड़ रुपए मिल चुके हैं, जिसमें 64.90 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं. 7.31 करोड़ खर्च किया जाना बाकी है. अब तक कुल खर्च का प्रतिशत 92.07 फीसदी रहा है.
लोकसभा के चार सांसद 100 फीसदी राशि कर चुके हैं खर्च
लोकसभा के चार सांसद 100 फीसदी राशि खर्च कर चुके हैं. 100 फीसदी राशि खर्च करने वाले सांसदों में अर्जुन मुंडा, सुनील सोरेन, संजय सेठ और विजय हांसदा शामिल हैं. वहीं राशि खर्च करने के मामले में गीता कोड़ा सबसे पीछे हैं. उन्होंने अब तक 57.78 फीसदी ही राशि खर्च की है. इसके बाद विद्युत वरण महतो ने 72.74 और अन्नपूर्णा देवी ने 79.35 फीसदी राशि खर्च की है.
राज्यसभा सांसदों ने अब तक 100 फीसदी राशि नहीं की है खर्च
झारखंड से छह राज्यसभा सांसदों में से किसी ने भी अब तक 100 फीसदी राशि खर्च नहीं की है. महुआ माजी ने 91.47, शिबू सोरेन ने 57.74, धीरज साहू ने 98.44, दीपक प्रकाश ने 82, आदित्य प्रसाद ने 96.65 और समीर उरांव ने अब तक 89.69 फीसदी राशि खर्च की है.
लोकसभा सांसदों को मिली राशि के खर्च का विवरण
नाम कितना मिला फंड (करोड़ में) कितनी राशि खर्च (करोड़ में)
सुनील सिंह 15.051 11.57
सीपी चौधरी 7.10 6.24
सुदर्शन भगत 12.13 11.96
विजय हांसदा 12.13 11.72
विद्युत वरण महतो 9.68 7.04
बीडी राम 10.19 8.72
अन्नपूर्णा देवी 9.67 7.72
निशिकांत दूबे 2.50 0000
संजय सेठ 14.59 14.12
गीता कोडा 7.28 4.18
अर्जुन मुंडा 9.63 9.54
सुनील सोरेन 8.73 8.16
जयंत सिन्हा 9.73 8.29
पीएन सिंह 12.24 9.64
राज्यसभा सांसदों को कितनी मिली राशि, कितना खर्च
नाम कितनी मिली राशि (करोड़ में) खर्च(करोड़ में)
महुआ मांजी 2.51 2.33
शिबू सोरेन 2.05 1.91
धीरज साहू 10.28 9.39
दीपक प्रकाश 2.04 1.68
आदित्य प्रसाद 2.51 2.46
समीर उरांव 14.70 13.00