Jamshedpur : राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष अभय नारायण सिंह सोमवार की शाम जमशेदपुर पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने कई जगहों पर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस दौरान अभय नारायण सिंह ने साकची पुराना कोर्ट गोलचक्कर स्थित भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस दौरान मिडियाकर्मियों से अभय नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनका जमशेदपुर का यह पहला दौरा है. लेकिन यह दौरा निजी होने के कारण वे कुछ राजनीतिक टीका-टिप्पणी नहीं करेंगे. राजद जिला उपाध्यक्ष लल्लन यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष का सोमवार को मानगो पुल, साकची गोलचक्कर, पुराना कोर्ट गोलचक्कर एवं परिसदन में स्वागत किया गया. जिसमें मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष राजी उल्ला खान, जिला प्रधान महासचिव बलविंदर सिंह, जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन यादव, रामबाबू यादव, महानगर युवा राजद अध्यक्ष कमलेश यादव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. जानकारी हो कि आदित्यपुर निवासी राजद नेता पुरेन्द्र नारायण के पिता के श्राद्ध भोज में शामिल होने के लिए राजद प्रदेश अध्यक्ष यहां पहुंचे हैं. रात में वे पुनः रांची रवाना हो जाएंगे.