LagatarDesk : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को नया अध्यक्ष मिल गया है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार रोजर बिन्नी को BCCI का 36वां अध्यक्ष बनाया गया हैं. बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) में यह फैसला लिया गया है. रोजर बिन्नी पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह लेंगे. सौरव गांगुली 2019 से बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर थे. (पढ़ें, बोकारो : बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर, छात्रा को लगी चोट, बाइक सवार की हालत गंभीर)
NEW #BCCI president #RogerBinny
BCCI #AGM meeting over pic.twitter.com/xcFS3fOSjC— Indrajeet chaubey (@indrajeet8080) October 18, 2022
निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये रोजर बिन्नी
रोजर बिन्नी का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था. क्योंकि रोजर बिन्नी बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए अकेले उम्मीदवार थे. उनके अलावा किसी ने नामांकन नहीं किया था. ऐसे में रोजर बिन्नी को निर्विरोध बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुना गया. बता दें कि बीसीसीआई बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पहले ही कह दिया था कि वह निर्विरोध चुने जा सकते हैं और वही हुआ.
भारत के पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी को सौरव गांगुली की जगह अगले बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/UcPbtcspyq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2022
सौरभ गांगुली ने रोजर बिन्नी को दी बधाई
रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का नया अक्ष्यक्ष चुने जाने पर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने बधाई दी है. उन्होंने कहा कि मैं रोजर बिन्नी को शुभकामनाएं देता हूं. नया ग्रुप इसे आगे बढ़ायेगा. बीसीसीआई अच्छे हाथों में है. भारतीय क्रिकेट मजबूत है इसलिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.
मैं रोजर बिन्नी को शुभकामनाएं देता हूं। नया ग्रुप इसे आगे बढ़ाएगा। बीसीसीआई अच्छे हाथों में है। भारतीय क्रिकेट मजबूत है इसलिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं: निवर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, मुंबई pic.twitter.com/pjWCzsBA4i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2022
इसे भी पढ़ें : बोकारो : बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर, छात्रा को लगी चोट, बाइक सवार की हालत गंभीर
कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद से देंगे इस्तीफा
फिलहाल रोजर बिन्नी कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर थे. अब उन्हें इस पद से इस्तीफा देना होगा. वह 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के अहम सदस्य थे. बिन्नी ने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट (18) लिए थे. वह भारतीय टीम के चयनकर्ता के पद पर भी रह चुके हैं. संदीप पाटिल के सेलेक्शन कमेटी का चेयरमैन रहते हुए वह उस टीम का हिस्सा थे.
इसे भी पढ़ें : केदारनाथ : निजी कंपनी का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत
रोजर बिन्नी के नाम कई इंटरनेशनल रिकॉर्ड
रोजर बिन्नी ने 1979-87 के दौरान भारत के लिए 27 टेस्ट और 72 वनडे इंटरनेशनल मैचों में भाग लिया. उन्होंने साल 1979 में पाकिस्तान के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट के जरिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. बिन्नी ने टेस्ट करियर में 3.63 के औसत से 47 विकेट लिए. वहीं वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम पर 29.35 के एवरेज से 77 विकेट दर्ज हैं. रोजर बिन्नी के नाम पर टेस्ट में 830 और वनडे इंटरनेशनल में 629 रन दर्ज हैं.
इसे भी पढ़ें : बोकारो : पत्नी से झगड़े के बाद पति का शव कमरे से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
बीसीसीआई के अब तक के अध्यक्ष
नाम | ऑफिस जॉइन किया |
ऑफिस छोड़ा |
रिमार्क |
आर.ई ग्रांट गोवन | 1928 | 1933 | |
सर सिकंदर हयात खान | 1933 | 1935 | |
सर हमिदुल्लाह खान | 1935 | 1937 | |
सर केएस दिग्विजयसिंहजी | 1937 | 1938 | |
पी सुब्बारायन | 1938 | 1946 | |
एंथनी डी मेलो | 1946 | 1951 | |
जेसी मुखर्जी | 1951 | 1954 | |
महाराजकुमार विजिआनाग्राम | 1954 | 1956 | |
सरदार सुरजीत सिंह मजीठिया | 1956 | 1958 | |
आरके पटेल | 1958 | 1960 | |
एम.ए चिदंबरम | 1960 | 1963 | |
महाराजा फतेहसिंहराउ गायकवाड़ | 1963 | 1966 | |
जेड.आर. ईरानी | 1966 | 1969 | |
एएन घोष | 1969 | 1972 | |
पीएम रुंगता | 1972 | 1975 | |
रामप्रकाश मेहरा | 1975 | 1977 | |
एम चिन्नास्वामी | 1977 | 1980 | |
एसके वानखेड़े | 1980 | 1982 | |
एनकेपी साल्वे | 1982 | 1985 | |
एस श्रीरामम | 1985 | 1988 | |
बीएन दत्ता | 1988 | 1990 | |
माधवराव सिंधिया | 1990 | 1993 | |
आईएस बिंद्रा | 1993 | 1996 | |
राज सिंह डुंगरपुर | 1996 | 1999 | |
एसी मुथिया | 1999 | 2001 | |
जगमोहन डालमिया | 2001 | 2004 | |
रणबीर सिंह महेंद्र | 2004 | 2005 | |
शरद पवार | 2005 | 2008 | |
शशांक मनोहर | 2008 | 2011 | |
एन श्रीनिवासन | 2011 | 2013 | रिजाइन किया |
जगमोहन डालमिया | 2013 | 2013 | अंतरिम |
एन श्रीनिवासन | 2013 | 2014 | हटाए गए |
शिवलाल यादव | 2014 | 2014 | अंतरिम |
जगमोहन डालमिया | 2015 | 2015 | अध्यक्ष रहते निधन |
शशांक मनोहर | 2015 | 2016 | रिजाइन किया |
अनुराग ठाकुर | 2016 | 2017 | हटाए गए |
सीके खन्ना | 2017 | 2019 | एक्टिंग प्रेसिडेंट |
सौरव गांगुली | 2019 | 2022 | |
रोजर बिन्नी | 2022 | जारी |