Garhwa : गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र की सिरोई खुर्द पंचायत की महिला सरस्वती देवी के अकाउंट से ₹ 2,65,000 की फर्जी निकासी सिरोई पंचायत के रतन सिंह नाम के व्यक्ति के द्वारा कर ली गई थी. पता चलने के बाद रतन सिंह पैसा लौटाने में आनाकानी करने लगा. सरस्वती देवी ने रंका थाने में जाकर अपना दुखड़ा सुनाया. रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रतन सिंह को रंका थाना बुलावाया. उसके बाद रतन सिंह ने महिला के खाते में 2,65,000 जमा कराये. पैसा वापसी पर महिला महिला की चेहरे पर खुशी देखी गयी. ग्रामीण भी थानेदार के इस नेक कार्य से बेहद खुश हुए. उनके इस पुनीत कार्य को लोगों ने खूब सराहा. बताते चलें कि रंका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय की पदस्थापना के बाद से रंका थाना की बड़ी-बड़ी समस्या पर त्वरित कार्रवाई हुई है
इसे भी पढ़ें – उन्नति परियोजना : 818 मनरेगा श्रमिकों को किया गया प्रशिक्षित