जिला कांग्रेस कमिटी के महिला मोर्चा की बैठक आयोजित
Sahibganj : जिला कांग्रेस कमिटी के महिला मोर्चा की बैठक महिला अनीता देवी की अध्यक्षता में 20 जून को जिला परिषद के हॉल में हुआ. कार्यक्रम में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह को जिला अध्यक्ष अनीता देवी ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुंजन सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीब-असहाय जनता का शोषण कर रही है. महिलाओं की अस्मिता लुट रही है. आज इनके राज्य में महिलाएं असुरक्षित हैं. देश की खिलाड़ी महिलाओं का यौनशोषण् हो रहा है, विरोध करने पर घसीट कर सड़कों पर पिटा जा रहा है. इसका जवाब 2024 में देश की जनता बीजेपी से सत्ता की चाभी छीन कर देगी. कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पूनम किरण चौरसिया, रामगढ़ जिला अध्यक्ष अन्नू विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस पिंकी सिंह, बोकारो जिला अध्यक्ष अजंता सामतका आदि ने भी संबोधित किया. मौके पर मौसमी मालतो, बीवी नूरजहां, सरिता देवी, अनीता साह, कमरूल बीवी, नीलम देवी, रेखा देवी, पार्वती देवी, सुनीता हसदा सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं.
यह भी पढ़ें: साहिबगंज : अफीम तस्करी मामले में खूंटी पुलिस पहुंची राजमहल