Sahibganj : राजमहल प्रखंड अंतर्गत लाल माटी में गुरुवार को कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की. यात्रा में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बरकत तुल्ला खान, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अश्विनी आनंद, बरहरवा प्रखंड महासचिव निताय सरकार व नसीम अख्तर भी शामिल हुए.
भारत जोड़ो यात्रा लालमाटी से छोटा कार्तिक डांगा, छोटा कूटहरी, बड़ा कूटहरी, पररिया, लालवन और तीनपहाड़ होते हुए बाबूपुर पंचायत में समाप्त हुई. लगभग 11 किलोमीटर की यात्रा में राजमहल प्रखंड देवेन्द्र ठाकुर, महिला प्रखंड अध्यक्ष फूलवती देवी, प्रदीप चौधरी, रूपो देवी, दीनदयाल यादव, विनयचंद्र साह, दीपक साह, बुलंद अख्तर, जितेंद्र साह, दुल्हिन उरांव, सागर साह, आकाश साह, गौतम साह, शब्बीर आलम, प्रवीण आलम सहित सैकड़ो कार्यकर्ता व ग्रामीण शामिल थे.
यह भी पढ़ें : साहिबगंज : सस्पेंस : युवक ने कहा उसपर हुई फ़ायरिंग, लेकिन पुलिस ने नकारा