Sahibganj : बोरियो प्रखंड अंतर्गत संत जॉन उच्च विद्यालय बीरबल कांदर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखण्ड स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बिरसा मुंडा व झारखंड की सांस्कृतिक पहचान पर आधारित कई रंगारंग प्रस्तुति की गई.
सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक फादर दीपक किंण्डो, सहायक अध्यापक दिनेश हांसदा, अजीता कुमारी, शांति मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर व टीचर स्टीफन मुर्मू ने केक काटा कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर विद्यालय में गाना, संस्कृतिक नाच, वाद-विवाद, फैंसी ड्रेस कम्पटीशन, लड़कियों की कब्बड्डी मैच, लड़को का फुटबॉल मैच जैसे कई प्रतियोगिता आयोजित की गयी. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर दीपक, फादर रजत, सिस्टर उशेष, शिक्षक स्टीफन मुर्मू दिनेश हांसदा, सूरज, सिकंदर मरांडी, मिस आजीता, मैम शांति, सबीना सोरेन और विद्यार्थी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : साहिबगंज : आज़ादी के बाद पहला आदिवासी राष्ट्रपति भाजपा ने ही दिया : बाबूलाल