Sahibganj : बोरियो प्रखंड अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को बोरियो विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता बैठक की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शारीक हुए. शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर उनका स्वागत किया गया. बैठक की अध्यक्षता की भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने की.
बैठक के दौरान बाबूलाल मरांडी ने बोरियो विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों को ज्यादा से ज़्यादा कार्यकर्ताओं के साथ 4 फरवरी को गृहमंत्री अमित शाह की रैली में देवघर पहुंचने को कहा. बताया गया कि बोरियो विधानसभा से 20 बसें देवघर रवाना होंगी. जिसमें बोरियो प्रखंड से 8 सौ, तालझारी प्रखंड से 4 सौ एव मंडरो प्रखंड से 2 सौ पंचायत व बूथ स्तर के कार्यकर्ता को ढोल नगाड़ों के साथ देवघर कूच करेंगे. पत्रकारों से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संथाल परगना में 3 लोकसभा व 18 विधानसभा से हजारों लोग गृहमंत्री को सुनने पहुचेंगे.
बैठक में जिला अध्यक्ष रामदरश यादव, पूर्व भाजपा विधायक ताला मरांडी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी सूर्यनारायण हांसदा, भाजपा एसटी मोर्चा के अध्यक्ष सालखु सोरेन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बमबम मंडल, अध्यक्ष शिव शंकर पंडित, मंडल उपाध्यक्ष मनोज कुमार रूज, तपस दत्ता, मनोज ठाकुर, लाल शर्मा, तालझारी मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर, मंडरो के प्रखंड अध्यक्ष अनिल मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : साहिबगंज : सभी को मिलकर करना होगा प्राकृतिक जलस्रोतों का संरक्षण : मनीष तिवारी