Ranchi/New Delhi : बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी अनीता श्योराण को शिकस्त दी है. बता दें कि इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह ने दावा भी किया था कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ही बनेंगे.
गुरुवार को डब्लूएफआई के कुल 15 पदों पर चुनाव हुए. जिसमें संजय सिंह अध्यक्ष चुने गये. इस चुनाव में संजय सिंह की उम्मीदवारी पर आपत्ति जताई जा रही थी, क्योंकि वो बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं. अध्यक्ष पद के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष के 4 पदों, महासचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव के 2 पदों और 5 कार्यकारी सदस्यों का चुनाव हुआ. झारखंड के रजनीश कुमार कार्यकारी सदस्य चुने गये है.
बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पद पर पिछले 12 साल से बृजभूषण शरण सिंह थे. साल 2011 से लगातार तीन बार वो कुश्ती संघ के अध्यक्ष चुने गए. चुनाव की प्रक्रिया इस साल जुलाई में शुरू हुई थी, लेकिन कोर्ट केसेज के कारण ये चुनाव टलता गया.
अध्यक्ष- संजय कुमार सिंह-यूपी
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – देवेन्द्र- असम
उपाध्यक्ष
- असित कुमार साहा-पश्चिम बंगाल
- जय प्रकाश- दिल्ली
- करतार सिंह-पंजाब
- एन. फोनी-मणिपुर
प्रधान सचिव
प्रेम चंद लोचब-गुजरात
संयुक्त सचिव
1.बेलिपडी गुणरंजन शेट्टी-कर्नाटक
2 आर.के. पुरूषोत्तम-आंध्र प्रदेश
कोषाध्यक्ष
- सत्यपाल सिंह देसवाल-उत्तराखंड
कार्यकारी सदस्य
- एम. लोगानाथन.-तमिलनाडु
- नेविकुओली खात्सी-नागालैंड
- प्रशांत राय-छत्तीसगढ
- रजनीश कुमार-झारखंड
- उम्मेद सिंह-राजस्थान
इसे भी पढ़ें : शुभम संदेश इंपैक्ट : नयनदीप अस्पताल घोटाले में धनबाद डीसी ने दिया जांच का आदेश
[wpse_comments_tempate]