Saraikela : सरायकेला खरसावां जिले में पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मतदाता सूची जारी कर दी गई है. इस बार के पंचायत चुनाव में जिले के 6,16,212 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें 3,09,320 पुरुष जबकि 3,06,883 महिला मतदाता हैं. इसकी जानकारी देते हुए जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर जिला स्तर पर प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है. राजनगर, सरायकेला, खरसावां और कुचाई में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है. जबकि सबसे अधिक मतदाता राजनगर और गम्हरिया प्रखंड में हैं, दोनों प्रखंडों में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख से अधिक है.
विभिन्न प्रखंडों में मतदाताओं की संख्या
ईचागढ़ प्रखंड
पुरुष मतदाता: 30842
महिला मतदाता: 29383
कुकड़ू प्रखंड
पुरुष मतदाता: 20491
महिला मतदाता: 19214
नीमडीह प्रखंड
पुरुष मतदाता: 29938
महिला मतदाता: 28909
चांडिल प्रखंड
पुरुष मतदाता: 41122
महिला मतदाता: 40467
कुचाई प्रखंड
पुरुष मतदाता: 22028
महिला मतदाता: 22629
खरसावां प्रखंड
पुरुष मतदाता: 31865
महिला मतदाता: 32149
सरायकेला प्रखंड
पुरुष मतदाता: 28571
महिला मतदाता: 28974
गम्हरिया प्रखंड
पुरुष मतदाता 52851
महिला मतदाता: 51721
राजनगर प्रखंड
पुरुष मतदाता: 51612
महिला मतदाता: 53437
इसके अलावे चांडिल में तीन,कुचाई में एक,सरायकेला में चार व गम्हरिया में एक थर्ड जेंडर के मतदाता है.