Ranchi : 17 वीं सीनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के तत्वावधान में रांची जिला पुरूष- महिला टीम का चयन 5 जुलाई को लीची बागान प्रांगण सेक्टर-2 में आयोजित की जाएगी. अजय झा ने बताया कि चयनित रांची जिला पुरूष- महिला खो-खो टीम 13 जुलाई को रांची से प्रस्थान करेगी. 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 14 जुलाई से 16 जुलाई तक माघी बालिका उच्च विद्यालय गुमला में होगी.
कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकता है
इस चयन में रांची जिला के इच्छुक कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकता है. खिलाड़ियों को अपने साथ पंजीयन हेतु आधार कार्ड की छाया प्रति, जन्म प्रमाण पत्र की छाया प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज कलर फोटो लेकर आना अनिवार्य होगा. इस खुली चयन प्रतियोगिता में पंजीकृत होने के लिए रांची जिला खो-खो एसोसिएशन के प्रशिक्षक विवेक कुमार (7004818036) , संजय कुमार (8210862416), एवं सुभाष गांगुली (8260884220) से संपर्क कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – दो दिवसीय सीसीसी तैराकी प्रतियोगिता संपन्न, 50 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा