Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : भाजपा जिला कमेटी द्वारा शुक्रवार को हेमन्त सोरेन की गठबंधन सरकार के खिलाफ जनाक्रोश रैली निकाली गयी. यह रैली नृपराज राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय के निकट से प्रखंड कार्यालय परिसर तक पहुंची, जहां हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपाइयों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया. मौके पर सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता गणेश महाली ने कहा कि मौजूदा हेमंत सोरेन की गठबंधन वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल है, भ्रष्टाचार एवं अपराध नियंत्रण में पूरी तरह फेल है. इस दौरान राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र बीडीओ को सौंपते हुए जनहित एवं राज्यहित में इस सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : पूर्व पार्षद के प्रयास से छःमाह से खराब पड़े चापानल की हुई मरम्मत, टोलावासियों में हर्ष
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बिजय महतो, भाजपा युवा मोर्चाजिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, उदय सिंह देव, राजा सिंह देव, नप अध्यक्ष मीनाक्षी पट्टनायक, उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, बद्री दरोगा, खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सोय, अश्वनी सिंह देव, मंटू शर्मा, रमेश हांसदा, मनोज महतो, सहित काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे.