Simdega : सिमडेगा धर्मप्रान्त के धर्माध्यक्ष बिशप विंसेंट बरवा ने जिलेवासियों को क्रिसमस पर्व की बधाई दी. उन्होंने कहा कि क्रिसमस का त्यौहार समस्त मानव जाति के लिए एक आशा और त्याग का समय है. जब लोग आपस में खुशियां बांटते हैं, तब प्रभु मसीह का आने का इस संसार में उद्देश्य पूरा होता है. बिशप विंसेंट बरवा हम एक दूसरे का सहारा बनें और नेक कार्य करें. ईश्वर के लिए योग्य पुत्र-पुत्री बनाएं, जिससे जीवन सफल हो जाए. प्रभु यीशु इस संसार में सामान्य जीवन पर आएं और लोगों को कई संदेश दे गए. क्रिसमस पर्व यीशु के राह में चलने के लिए लोगों को दिशा देता है.
इसे भी पढ़ें– जमशेदपुर : राज्य की संपदा दिल्ली, मुंबई एवं गुजरात जा रहा है- चंपई सोरेन
Subscribe
Login
0 Comments