- केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से जमशेदपुर जाकर मिले केंद्रीय सरना समिति के नेता
- अर्जुन मुंडा ने कहा- रांची में विस्तार से होगी बात, हल निकालने का होगा प्रयास
Kaushal Anand
Ranchi: सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट और आदिवासियों का प्रमुख आस्था का केंद्र सिरम टोली सरना स्थल निर्माण व सौंदर्यीकरण विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है. इस निर्माण को लेकर आपत्ति जताने वाले केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा से बुधवार को जमशेदपुर में आदिवासी धर्म अगुवा और प्रमुख मिले. केंद्रीय मंत्री ने सभी की बातों को ध्यान से सुना. उन्होंने कहा कि रांची आकर दो या तीन नवंबर को बातचीत करेंगे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिलने वालों में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, किशोर लोहरा, प्रकाश हंस, रोहित हंस, राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के अध्यक्ष निरज मुंडा, महासचिव प्रो प्रवीण उरांव, आदिवासी अधिकार रक्षा मंच के लक्ष्मी नारायण मुंडा, मुन्ना तिग्गा, अजय कच्छप, धर्म अगुवा गैना कच्छप, नवनीत उरांव, मन्नु तिग्गा सहित कई शामिल थे.
इसे पढ़ें- खूंटी : प्रेम-प्रसंग में हुई ग्राम प्रधान की हत्या, 48 घंटे में खुलासा, तीन अरेस्ट
7 अप्रैल को सीएम ने किया था शिलान्यास, केंद्रीय मंत्री ने आपत्ति जताते हुए दिये थे सुझाव
बतातें चलें कि 7 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस योजना का शिलान्यास किया था. इसके बाद कुछ लोगों की आपत्ति के बाद केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कल्याण विभाग को पत्र लिखा था. जिसमें कई तरह की आपत्तियां प्रकट की गई थीं और सुझाव दिया था. इसके बाद से इस योजना पर काम लटका पड़ा है. रांची जिला प्रशासन और कल्याण विभाग द्वारा इसे लेकर 21 अक्टूबर को सिरम टोली सरना स्थल पर एक बैठक की आयोजित की गई थी. जिसमें सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया गया. जिसमें अधिकांश सरना समिति और सरना धर्म अगुवाओं ने इसके निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का समर्थन किया. इस बैठक में सामने आयी बातों को अब केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री को भेजा जाएगा. इसी बीच केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से आज की वार्ता को इसे अगली कड़ी के रूप में देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें- धनबाद : छठ घाटों की सफाई कर ब्लीचिंग का करें छिड़काव : नगर आयुक्त