LagatarDesk : दक्षिणी रेलवे ने अपने मुख्यालय रेलवे हॉस्पिटल, पेरम्बूर, चेन्नई में कांट्रैक्ट बेसिस पर वैकेंसी निकाली है. दक्षिणी रेलवे ने पैरामेडिकल स्टाफ के कुल 191 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. नोटिफिकेश के अनुसार, कांट्रैक्ट की अवधि सितंबर महीने तक के लिए है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दक्षिणी रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट https://sr.indianrailways.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिन तिथि 30 अप्रैल 2021 है. कैंडिडेट sr.indianrailways.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन डिटेल देख सकते हैं.
वैकेंसी डिटेल
पदों के नाम | पदों की संख्या |
नर्सिंग सुप्रिनटेंडेंट | 83 |
ईसीजी टेक्निशियन | 4 |
फिजीयोथेरेपिस्ट | 1 |
हेमोडायलिसिस टेक्निशियन | 3 |
हॉस्पिटल असिस्टेंट | 48 |
हाउस कीपिंग असिस्टेंट | 40 |
लैब असिस्टेंट | 9 |
रेडियोग्राफर | 3 |
क्वालीफिकेशन डिटेल
- फिजियोथेरेपिस्ट के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से फिजियोथेरेपी में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा सरकारी, निजी अस्पताल में प्रैक्टिकल अनुभव होना चाहिए.
- हॉस्पिटल अटेंडेंट के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा में पास होना चाहिए. इसके साथ-साथ आईसीयू और डायलिसिस यूनिट में अनुभव होना चाहिए.
- अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग क्वालीफिकेशन और कार्य अनुभव चाहिए. कैंडिडेट क्वालीफिकेशन डिटेल ऑफिशियल वेबसाइट sr.indianrailways.gov.in में देख सकते हैं.
आयु सीमा
पदों के नाम | उम्र सीमा |
नर्सिंग सुप्रिनटेंडेंट | 20 से 40 साल |
हेमोडायलिसिस टेक्निशियन | 20 से 33 साल |
असिस्टेंट/ हाउसकीपिंग असिस्टेंट | 18 से 30 साल |
रेडियोग्राफर | 19 से 33 साल |
अन्य पदों के लिए | 18 से 33 साल |
सैलरी डिटेल
पदों के नाम | सैलरी प्रतिमाह |
नर्सिंग सुप्रिनटेंडेंट | 44,900 |
फिजीयोथेरेपिस्ट | 35,400 |
ईसीजी टेक्निशियन | 25,500 |
हेमोडायलिसिस टेक्निशियन | 35,500 |
हॉस्पिटल असिस्टेंट | 18500 |
हाउस कीपिंग असिस्टेंट | 18500 |
लैब असिस्टेंट | 21500 |
रेडियोग्राफर | 21,500 |
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा.
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिये गये लिंक https://sr.indianrailways.gov.in/ पर जाकर मांगे गये डिटेल को भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.