Dhanbad : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पिछले दिनों जिला पंचायती राज विभाग द्वारा सभी पदों के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी गयी थी. सूची के अनुसार धनबाद जिला परिषद की 16 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित कर दी गई हैं. इस आरक्षण को लेकर अध्यक्ष रोबिन गोराई और जिप सदस्य अशोक सिंह ने नाराजगी जताई है. दुर्योधन चौधरी की सीट भी अब महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई है. रोबिन का निर्वाचन क्षेत्र 27 था, जो अब ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हो गया है. अशोक सिंह की क्षेत्र संख्या 13, दुर्योधन चौधरी का क्षेत्र 14 अब एससी महिला के लिए रिजर्व होने के बाद अध्यक्ष समेत सदस्य नाराज दिखे. हालत यह है कि अव ये महानुभाव चुनाव लड़ने से ही इनकार कर रहे हैं.
लगातार मीडिया से बातचीत में जिप अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव को लेकर उनकी तरफ से कोई तैयारी नहीं चल रही है. सीट रिजर्व होने के कारण दिमाग लगाना बेकार साबित होगा. धर्मपत्नी अनीता गोराई के बारे में सवाल करने पर उन्होंने कहा दिया कि वह मुखिया हैं और मुखिया ही रहेंगी. उन्हें इच्छा भी नहीं है. जिप सदस्य अशोक सिंह भी इस फैसले पर नाराज दिखे. चुनाव न लड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकार के ढुल मुल रवैये को देखते हुए दो साल पहले ही चुनाव ना लड़ने की घोषणा कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि अब जिप चुनाव नहीं लड़ूंगा. चुनाव लड़ना जनता की नज़र में अपनी छवि को धूमिल करना है.
29 जिला परिषद सीटों की यह होगी रूपरेखा
1 अनारक्षित महिला 2 अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य 3 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला 4 अनुसूचित जनजाति अन्य 5 अनुसूचित जनजाति महिला 6 अनुसूचित जनजाति महिला 7 अनुसूचित जनजाति अन्य 8 अनुसूचित जाति महिला 9 अनारक्षित अन्य 10 अन्य पिछड़ा वर्ग अन्य 11 अनारक्षित अन्य 12 अनारक्षित अन्य 13 अनारक्षित महिला 14 अनारक्षित महिला 15 अनारक्षित अन्य 16 अनारक्षित, अन्य 17 अनुसूचित जाति महिला 18 अनुसूचित जाति अन्य 19 अनुसूचित जाति महिला 20 अनारक्षित महिला 21 अनारक्षित महिला 22 अनारक्षित महिला 23 अनारक्षित अन्य 24 अनारक्षित महिला 25 अनारक्षित महिला 26 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला 27 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला 28 अनुसूचित जाति अन्य , 29 अनारक्षित अन्य
12 मुखिया में 6 ही अनारक्षित, 3 एससी के लिए रिजर्व
धनबाद प्रखंड में कुल 12 पंचायत है, जहां मुखिया का चुनाव होना है. इसमें 6 पद विभिन्न वर्गों के लिए सुरक्षित तथा 6 पद अनारक्षित रहेंगे. इसमें 1 सीट एसटी, 3 सीट एससी तथा 2 सीट ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है. विभिन्न वर्गों को मिलाकर 7 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व रहेंगी.
यह भी पढ़ें : धनबाद : पानी-बिजली की समस्या को लेकर विधायक राज सिन्हा बैठे धरना पर