Ranchi: देश के किसानों के खिलाफ हिंसा और अत्याचार बंद करने, किसानों की आवाज एवं उनकी परेशानियों का समाधान तुरंत निकालने व कृषि काले कानून को अविलंब वापस लेने की मांग को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में सोमवार को झारखंड के लाखों कांग्रेस जनों एवं आम लोगों ने सोशल मीडिया पर स्पीक अप फौर फारमर्स कैंपेन चलाया. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने बताया आज दिनांक 30 नवंबर को पूर्वाहन 10 बजे से देश के किसानों के संघर्ष में सोशल मीडिया पर करोड़ों कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने कैंपेंन चलाकर किसानों की आवाज बनने की प्रतिबद्धता दोहरायी है. सबसे पहले कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डा मनमोहन सिंह ने आज पूर्वांहन 10 बजे सोशल मीडिया व्हाट्सएप ट्विटर फेसबुक पर अपना वीडियो अपलोड किया.
इसे भी पढ़ें- भारत फाइनेंस के कैशियर से लूट मामलाः PLFI का पूर्व एरिया कमांडर समेत 2 गिरफ्तार
प्रदेश प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में झारखंड कांग्रेस के मंत्री व विधायक दल नेता आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख, बन्ना गप्ता,प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डा राजेश गुप्ता छोटू, शशि भूषण राय, आदित्य विक्रम जयसवाल, निरंजन पासवान, सन्नी टोप्पो, बेलस तिर्की, सांसद, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कांग्रेस नेताओं कार्यकर्ताओं ने भी अपने सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप ,इन्सटेग्राम पर वीडियो अपलोड किया.
इस वीडियो को देखें-
वीडियो अपलोड करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा रामेश्वर उरांव ने कहा केंद्र की मोदी सरकार ने वादा था किसानों की आय दोगुनी करने का पर अबतक ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला है. उन्होंने कृषि कानून से औद्यौगिक घरानों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया है.