Deoghar : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर 28 नवंबर की सुबह देवघर पहुंचेंगे. वे यहां टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रभात फेरी में भाग लेंगे.पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की पूरी तैयारी कर ली गई है. उनके स्वागत में जगह-जगह झंडा-बैनर लगाए जा रहे हैं. प्रभात फेरी टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा स्थल से वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक तक निकाली जाएगी.
इस दौरान राज्य के कृषि एवं पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख, विधायक प्रदीप यादव, विधायक दीपिका पांडेय, विधायक-सह-कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा उपस्थित रहेंगे.
यह भी पढ़ें : घोरपरास जंगल हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार