Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव स्थित लंगातू के श्मशान घाट में सक्सेस गुरु सह चाणक्या आईएएस एकेडमी के संस्थापक एके मिश्रा की माता मुंद्रिका देवी का अंतिम संस्कार किया गया. परिजनों व सैकड़ों शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. छोटे पुत्र चाणक्या आईएएस एकेडमी के उपाध्यक्ष विनय मिश्रा ने मां को मुखाग्नि दी. मौके पर मंझले पुत्र सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अनिल मिश्र भी मौजूद थे.
मुंद्रिका देवी के पति विशेश्वरनाथ मिश्रा ने बड़कागांव उच्च विद्यालय की नींव रखी थी.मुंद्रिका देवी की अंतिम यात्रा में चाणक्या आईएएस एकेडमी की जनरल मैनेजर व उनकी पुत्रवधू रीमा मिश्रा, सुषमा मिश्रा, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, जिला उपाध्यक्ष दामोदर सिंह, भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, महामंत्री रंजीत राम, बलवंत दूबे, जयनारायण प्रसाद मेहता, रौशन कुमार, टोनी जैन, डॉ. बालेश्वर महतो, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, कृष्णा राम, पोता अनुराग मिश्रा, सौरभ मिश्रा, अभिनव मिश्रा, दीना नाथ मिश्रा, डॉ. बालेश्वर मिश्रा, लखेश्वर मिश्रा, अरबिंद मिश्रा, प्रकाश उपाध्याय, धरणीधर तिवारी, आलोक उपाध्याय, योगेंद्र मिश्रा, प्रह्लाद मिश्रा, राकेश मिश्रा, अवधेश मिश्रा, जगदीश मिश्रा, कृत मिश्रा, सुभाष मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, बुधन राम, रामकुमार मिश्रा, कंचन मिश्रा, नरेश ओझा सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें : सभी हाईवे से हटेंगे टोल नाके, खत्म होगा फास्टैग सिस्टम : नितिन गडकरी