रांची :- पूर्व आईएएस अधिकारी सुधीर त्रिपाठी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को उनकी नियुक्ति संबंधित प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी है.
1985 बैच के आईएएस हैं सुधीर त्रिपाठी
सुधीर त्रिपाठी 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रहे हैं. इससे पहले वह 1 अप्रैल 2019 से 26 सितंबर 2020 तक झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के पद पर थे. सुधीर त्रिपाठी 28 फरवरी 2018 से 31 मार्च 2019 तक राज्य के मुख्य सचिव के पद पर भी रहे थे.