Ranchi: शुक्रवार को रांची प्रेस क्लब का चुनाव हुआ. जिसमें सुरेंद्र लाल सोरेन अध्यक्ष निर्वाचित हुए. सुरेंद्र सोरेन को 335 वोट मिले. वहीं उनके प्रतिद्वंदी दिव्यांशु झा को 256 वोट मिले. इस तरह सुरेंद्र सोरेन ने 79 वोटों से जीत दर्ज की. वहीं उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र गिरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रभात कुमार सिंह को हराकर उपाध्यक्ष पद पर बाजी मारी. धर्मेंद्र गिरी को 294 वोट मिले. क्लब के नये सचिव अमरकांत बने. सचिव पद का मुकाबला करीबी रहा. अमरकांत ने अभिषेक को 1 वोट से मात दी. रिकाउंटिंग के बाद ये फैसला हुआ. चुनाव में 34 प्रत्याशियों ने अलग-अलग पदों के लिए दावेदारी पेश के थी. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 3 उम्मीदवार थे. प्रेस क्लब के इस चुनाव में 87.82 % वोटिंग हुई. 682 वोटरों में 599 ने अपने मत का प्रयोग किया.
इसे पढ़ें- मोतिहारी में अजीब नजारा, ओवरब्रिज के नीचे फंसा हवाई जहाज, सेल्फी लेने की लगी होड़
अध्यक्ष पद
सुरेन्द्र सोरेन- 335 वोट
दिव्यांशु झा- 256 वोट
राजेश श्रीवास्तव- 06 वोट
उपाध्यक्ष परिणाम बारहवां राउंड
धर्मेन्द्र गिरी 294
सैयद शहरोज कमर 143
प्रभात कुमार सिंह 159
सचिव पद
अभिषेक सिन्हा – 212 वोट
अमरकांत-213 वोट
संयुक्त सचिव
रतन – 238 वोट
रंगनाथ – 219 वोट
मुकेश – 139 वोट
कोषाध्यक्ष
कुबेर सिंह – 320
एसआरपी मुकेश – 189
अशोक गोप – 87
इसे भी पढ़ें- शुभम संदेश इंपैक्ट : सिनीडीह में बाहुबली कोयला तस्करों के काले साम्राज्य पर चला बुल्डोजर
कार्यकारिणी सदस्य
1. संजय कुमार सुमन : 437
2. सौरभ कुमार शुक्ला : 434
3. चंदन भट्टाचार्य : 421
4. मोनू कुमार : 420
5. अंजनी कुमार : 366
6. अरविंद कुमार गुप्ता : 355
7. आलोक कुमार सिन्हा : 350
8. विजय कुमार मिश्रा : 343
9. राणा गौतम : 335
10. राजू प्रसाद : 324