Tandwa : टंडवा की प्राकृतिक वादियों में सशक्त हिंदू महिला रक्षा समूह ने शुक्रवार को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया. इस महोत्सव में खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से कुर्सी रेस, सूई धागा खेल और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. खेल प्रतियोगिता के आयोजन में महिलाओं को गिफ्ट देकर पुरस्कृत किया गया. सावन मिलन महोत्सव में मोनिका गुप्ता, बबली गुप्ता, यशोदा सिन्हा, सोनी गुप्ता, कुसुम गुप्ता, श्वेता गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, रेखा गुप्ता, पूनम गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, बंटी गुप्ता, मालती गुप्ता, बेबी गुप्ता, रंजू गुप्ता, नीतू गुप्ता आदि महिलाएं शामिल हुईं.
इसे भी पढ़ें :रांची : फिल्म बूढ़ा पहाड़ का पोस्टर रिलीज
Subscribe
Login
0 Comments