Search

 
 
 

तांतनगर : विद्यालय का विकास के लिए उपलब्ध कराया फंड : बीईईओ

 
Tantnagar (Ganesh Bari) : विद्यालय को दुरूस्त नहीं रखने वाले प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई होगी. यह बात प्रखंड शिक्षा प्रचार प्रसार पदाधिकारी देवशंकर महापात्रो ने बुधवार को परियोजना कार्यालय में शिक्षकों के साथ हुई बैठक में कही. उन्होंने शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय के शौचालय व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, भवन का रंगरोगन, विद्यालय परिसर को दुरूस्त हो. ऐसा नहीं रखने वाले विद्यालय के प्रधानाचार्यों पर अब कार्रवाई होगी. विद्यालय विकास से संबंधी व्यय के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति के खाते में फंड उपलब्ध करा दिया गया है. बैठक में कार्यक्रम पदाधिकारी काली प्रसाद गुप्ता व काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : तांतनगर">https://lagatar.in/tantnagar-children-up-to-class-5-studying-in-a-room-of-dadima-school/">तांतनगर

: दाड़िमा स्कूल के एक रूम में पढ़ रहे कक्षा 5 तक के बच्चे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही