बेरमो। प्रखंड के कुरपनिया शिव मंदिर स्थित सामुदायिक भवन में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जगरनाथ राम का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जगन्नाथ राम ने कहा कि झारखंड राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं नगर निगम चुनाव में समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में चुनाव लड़े और विजयी हों। समाज में सामाजिक आर्थिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए समाज का विकास करें। उन्होंने कहा कि एकता में ही बल है, और इसी एकता के साथ समाज का विकास करना है। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों का दायित्व है कि वे शिक्षा का प्रचार प्रसार कर बच्चों को शिक्षित करें। शिक्षा के बल पर ही हक और अधिकार लिया जा सकता है। कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें। संपन्न लोग समाज के कमजोर लोगों को मदद करें। अगर समाज का समुचित विकास करना है, तो झारखंड के चंद्रवंशियों को एक होना होगा। उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान के लिए रचनात्मक कार्य करना होगा। बैठक में सामाजिक जागरण को लेकर राज्यव्यापी अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। स्वागत समारोह कार्यक्रम का संचालन कालीचरण रवानी ने किया। मौके पर वार्ड पार्षद भरत वर्मा, विमल रवानी,संत रवानी, मदन रवानी, उमेश राम, शिव शंकर रवानी, भगवान दास, मदन रवानी, अनिल रवानी, ओम प्रकाश, सुमित रवानी, गौतम रवानी, राजेश रवानी, बबलू रवानी, पिंटू रवानी, बबलू चंद्रवंशी, दिनेश रवानी, विनोद रवानी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।