Tenughat : तेनुघाट पहाड़ी शिव मंदिर के समीप 26 मार्च को प्राकृतिक पर्व सरहुल हर्षोल्लास से मनाया गया. यहां सरहुल मनाने की शुरुआत स्वर्गीय नागेश्वर करमाली ने वर्ष 1995 में की थी. इस अवसर पर उन्हें याद किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद महतो एवं विशिष्ट अतिथि झामुमो के जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी, जिप सदस्य अशोक मुर्मू थे. पर्व की अध्यक्षता पूर्व मुखिया श्रीराम हेंब्रम तथा संचालन सीताराम मुर्मू ने किया. तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार पुलिस कर्मियों के साथ उपस्थित थे. मुख्य अतिथि योगेंद्र प्रसाद महतो ने कहा कि सरहुल प्रकृति से संबंधित पर्व है. यह पर्व हमें जल, जंगल व जमीन की रक्षा का संदेश देता है. युवक युवतियों ने मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य किया. मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राधानाथ सोरेन, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मुकेश महतो, उमेश महतो ,पूर्व जिप सदस्य दिलीप हेंब्रम, मुखिया रीता देवी, अरविंद मुर्मू, मुखिया प्रतिनिधि सीताराम मुर्मू, बुधन गंझू, चमन गंझू, लालजी टुडू, बाबू चंद्र मुर्मू, मिथुन सोरेन, लखनलाल हेंब्रम, परगना मरांडी, बबलू करमाली, विजय महतो विधायक प्रति निधि, धनेश्वर मुर्मू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें : गिरिडीह : विधायक ने दो मरीजों को इलाज के लिए सौंपा चेक