की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
भोजन में मिलता था कच्चा चावल, रात में खाने लायक नहीं थीं रोटियां
खिलाड़ियों ने कहा कि कच्चा चावल के साथ दाल और सब्जियां मिलती थी. रात में रोटी खाने के लायक नहीं रहती थी. हरी सब्जी के नाम पर कुछ भी नहीं, बस खाने में पनीर दिया जाता था.पैसे देकर बस में बैठा दिया, पूछने पर संघ को ब्लैक लिस्टेड करने की मिली धमकी
खिलाड़ियों ने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली से रांची आने के बाद बस में पैसे देकर बैठा दिया गया और कहा गया कि आप अपने-अपने घर चले जाएं. जब खिलाड़ियों ने कहा कि हमारे माता-पिता इजाजत नहीं दे रहे हैं, तो कहा गया कि हजारीबाग ताइक्वांडो संघ को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा. तब खिलाड़ी भय के कारण गाड़ी में बैठ गईं.साथ में कोच को जाने की नहीं मिली इजाजत
वहीं उनके कोच रोशन कुमार चौहान ने बताया कि कोच को जाने की इजाजत नहीं दी गई थी. झारखंड सरकार ने स्कूल के फिजिकल टीचर को ही कोच बनाकर भेजा था. ऐसे में खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाया. आलम यह रहा कि उधर लोगों की शिकायत झारखंड ओलंपिक संघ से भी की गई कि दो अनाधिकृत लोग टीम के साथ गए हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोच साथ में रहते, तो यह दुर्दशा नहीं होती और खिलाड़ी भी ठीक रहते.प्रतियोगिता में हजारीबाग से भेजे गए थे ताइक्वांडो के पांच खिलाड़ी
दिल्ली छत्रसाल स्टेडियम में 6 जून से 12 जून तक 66 वें नेशनल स्कूल गेम्स का आयोजन किया गया था. इसमें झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग ने हजारीबाग जिले से ताइक्वांडो के पांच खिलाड़ियों को वहां भेजा था. इसमें 63 केजी में विनीता पराशर और सौम्या ऐकत ने 44 केजी में कांस्य पदक प्राप्त कर झारखंड राज्य सहित अपने शहर हजारीबाग का नाम रोशन किया. वहीं हजारीबाग के आलोक रंजन और बंटी कुमार ने भी अपना अच्छा प्रदर्शन किया. हालांकि इस बार कोई पदक प्राप्त नहीं कर सकें.नेशनल और स्टेट लेवल पर ले चुकी हैं गोल्ड
विनीता और सौम्या इसी खेल में अपना करियर बनाना चाहती हैं. विनीता हाल में कोटा में हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल ला चुकी है. वहीं सौम्या पांच बार राज्य में गोल्ड और एक बार राष्ट्रीय स्तर में भी गोल्ड लाकर हजारीबाग का नाम रोशन कर चुकी हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fighting-between-two-parties-chief-injured-both-sides-applied-in-the-police-station/">हजारीबाग: मनरेगा में अनियमितता की शिकायत पर दो पक्षों के बीच मारपीट, मुखिया घायल [wpse_comments_template]
Leave a Comment