Ranchi : राजधानी समेत पूरे झारखंड में मौसम साफ रहने की संभावना है. राज्य में मॉनसून कमजोर रहेगा. बावजूद कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छा सकते हैं. अधिकतर हिस्सों पर धूप खिलने से तापमान में वृद्धि हो सकती है. संताल परगना में तापमान सबसे अधिक रहेगा. देवघर का तापमान 36.0 डिग्री तक हो सकता है. इससे यहां गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. राज्य के शेष हिस्सों के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना कम है. रांची का तापमान सबसे कम 29.0 डिग्री रहेगा. जमशेदपुर और कोडरमा का तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गयी है, जबकि डालटनगंज का तापमान में वृद्धि हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- दीपक प्रकाश ने कहा- जंगलराज की तरफ बढ़ रहा राज्य, सरकार के खिलाफ 264 प्रखंडों में मानव श्रृंखला बनायेगी BJP
क्या कहना है मौसम वैज्ञानिक का
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में मॉनसून की सक्रियता में कमी आयी है. यह स्थिति रविवार तक बनी रहेगी. इससे आमतौर पर मौसम साफ रहेगा. कही-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं और छिटपुट बारिश हो सकती है.
शनिवार को विभिन्न जिलों का तापमान
- जिला अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
- देवघर 36.0 26.0
- धनबाद 31.0 24.0
- दुमका 34.0 25.0
- गिरिडीह 34.0 25.0
- कोडरमा 32.0 24.0
- पलामू 33.0 22.0
- बोकारो 31.0 24.0
- रामगढ़ 28.0 22.0
- हजारीबाग 31.0 24.0
- रांची 29.0 23.0
- जमशेदपुर 33.0 25.0