Ranchi: झारखंड पुलिस नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. झारखंड पुलिस के मुताबिक, राज्य में सिर्फ 136 नक्सली ही ऐसे बचे हैं, जो पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. 136 से नक्सली हैं, जिनको झारखंड पुलिस ने वांटेड घोषित करते हुए एक लाख से लेकर एक करोड़ रूपया तक का इनाम घोषित कर रखा है.
इसे भी पढ़ें –पंडरा डबल मर्डर केस : श्वेता के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े जाने के बाद अर्पित ने दिया घटना को अंजाम
राज्य के इन क्षेत्रों में नक्सलियों का अलग-अलग गिरोह सक्रिय है
राज्य के सरायकेला, खूंटी, रांची व पश्चिमी सिंहभूम का सीमावर्ती क्षेत्र, पारसनाथ क्षेत्र, गुमला, लोहरदगा व लातेहार का क्षेत्र, इसके अलावा बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र जिसमें गढ़वा, पलामू, लातेहार की सीमा सटती है. इन क्षेत्रों में नक्सलियों का अलग-अलग गिरोह सक्रिय है.
भाकपा माओवादी समेत कई अन्य नक्सली भी बने हैं चुनौती
राज्य के 16 जिलों में पांच नक्सली संगठन लगातार झारखंड पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. इनमें भाकपा माओवादी, पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ), तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी), झारखंड जन मुक्ति परिषद् (जेजेएमपी) व झारखंड प्रस्तुति कमेटी (जेपीसी) शामिल हैं. जेपीसी को छोड़, शेष चार संगठन के 136 हार्डकोर नक्सलियों-उग्रवादियों के खिलाफ राज्य सरकार ने एक लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक का इनाम रखा है.
इन जिलों में सक्रिय हैं नक्सली
वर्तमान में झारखंड के जिन 16 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं. उनमें – रांची, खूंटी, बोकारो, चतरा, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, पलामू, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं. वहीं आठ अति उग्रवाद प्रभावित जिलों में चतरा, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें –रांची हिंसा केस : कोर्ट ने अरमान, मो.अमजद, मो. रमजान और मो. जाज के पुलिस रिमांड की दी इजाजत, आरोपी बतायेंगे मास्टरमाइंड कौन!