Ranchi : झारखंड में पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष नक्सली घटनाओं में कमी आयी है. हालांकि राज्य में अब भी 128 इनामी नक्सली सक्रिय हैं. खूंटी, लोहरदगा, गुमला, चतरा, लातेहार समेत आठ जिले अति नक्सल प्रभावित जिलों की सूची में दर्ज हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, साल 2001 में साल 2021 में जनवरी से अगस्त तक कुल 245 नक्सली मामले दर्ज हुए थे. जबकि साल 2022 में इस अवधि में 202 नक्सली मामले ही दर्ज हुए हैं.
इसे भी पढ़ें – धनबाद : हेमंत सरकार में तेजी से बढ़ रहे डकैती, हत्या व बलात्कार : पीएन सिंह
राज्य के 8 जिले अब भी अति नक्सल प्रभावित
उग्रवाद प्रभावित जिलों में अब भी झारखंड के चतरा, गिरिडीह, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला- खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम जिले शामिल हैं. वहीं रांची, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम समेत 16 जिलों को सामान्य सूची में शामिल की गयी हैं. जबकि देश में 45 जिले अति नक्सल प्रभावित जिले हैं.
राज्य में किस माह कितने नक्सली मामले दर्ज हुए
माह साल 2021 (जनवरी से अगस्त तक) साल 2022
जनवरी 40 33
फरवरी 37 31
मार्च 29 33
अप्रैल 28 09
मई 24 25
जून 25 33
जुलाई 33 20
अगस्त 29 18
कुल: 245 कुल: 202
इसे भी पढ़ें – रांची : संपत्ति विवाद में पति बना हैवान, पहले की हत्या, फिर कूच दिया चेहरा, गिरफ्तार