Ranchi: राज्य में मानसून आ चुका है. घने बादल छाए रहेंगे. राजधानी समेत पूरे झारखंड में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. इससे मौसम ठंडा रहेगा. इससे तापमान में आज भी कमी रहेगी. खासकर अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक कमी आ सकती है. राज्य के विभिन्न हिस्सों का अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. संथाल परगना में कही-कहीं भारी बारिश हो सकती है. राजधानी में सबसे कम 29 डिग्री अधिकतम रहने की संभावना है.
विभिन्न शहरों में रविवार को संभावित तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
डिग्री डिग्री
रांची 29.0 21.0
बोकारो 31.0 24.0
पलामू 31.0 24.0
दुमका 30.0 24.0
जमशेदपुर 32.0 24.0
देवघर 30.0 24.0
गिरिडीह 31.0 24.0
धनबाद 31.0 24.0
हजारीबाग 29.0 22.0
रामगढ़ 30.0 20.0
कोडरमा 30.0 24.0
इसे भी पढ़ें-विधायक लंबोदर महतो ने पारा शिक्षकों की समस्याओं के बारे में BDO से ली जानकारी