Ranchi: राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सो में रिमझिम बारिश होने से मौसम ठंडा रहेगा. दिन भर घने बादल छाए रहेंगे. थोड़े अंतराल पर बारिश होती रहेगी. तापमान में आज भी खास उतार-चढ़ाव नहीं होगा. जमशेदपुर और पलामू जैसे गर्म शहरों का अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के करीब रहेगा. राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम को देखकर बाहर निकलना होगा.
विभिन्न शहरों में सोमवार को संभावित तापमान (डिग्री)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 28.0 23.0
बोकारो 31.0 25.0
पलामू 30.0 25.0
दुमका 30.0 24.0
जमशेदपुर 30.0 25.0
देवघर 30.0 25.0
गिरिडीह 30.0 24.0
धनबाद 31.0 24.0
हजारीबाग 28.0 23.0
रामगढ़ 29.0 22.0
कोडरमा 29.0 25.0
इसे भी पढ़ें– शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो सोमवार को लौटेंगे रांची, रिम्स के दो डॉक्टर प्राइवेट प्लेन से जाएंगे चेन्नई