Ramgarh/Ranchi: दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कोकर, रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर समाधि स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया. बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा कि झारखंड कोई स्वाभाविक राज्य नहीं है. एक लंबी लड़ाई लड़कर इसे हासिल किया गया है. जिन विषयों और उद्देश्यों के साथ झारखंड का गठन हुआ, उसे पुनर्स्थापित करने का वक़्त आ गया है. हमें हर हाल में यह सुनिश्चित करना होगा कि झारखंड एवं झारखंडियों का परिचय स्थापित रहे, अमिट रहे. इसके साथ ही धरती आबा बिरसा मुंडा व झारखंड के सभी वीर शहीदों के सपने साकार करने की जिम्मेदारी हर एक झारखंडी पर है. मौके पर छात्र आंदोलकारी विराट महतो, रंजीत कुमार, गंगाधर महतो ,बंटी कुमार ,मनोज कुमार ,बबलू कुमार ,शुभम कुमार आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें–चाईबासा : झारखंडियों को 23 साल बाद भी अधिकार नहीं मिला डॉ अनंत