Ranchi : झारखंड के अधिकतर हिस्सों पर शुक्रवार को बादल छाये रहेंगे. संताल परगना में मौसम मिला-जुला रह सकता है. यहां धूप निकलने की संभावना है. इससे यहां तापमान में वृद्धि होगी. धनबाद का अधिकतम तापमान बढ़ सकता है. यहां तापमान 36.0 डिग्री तक पहुंच सकता है. संताल के अन्य़ जिलों में भी उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है. इसमें दुमका, देवघर भी शामिल हैं. जबकि पलामू, कोडरमा में बादल छाये रहने से तापमान 29 से 30 डिग्री के बीच रहेगा. जमशेदपुर में अधिकतम 35.0 डिग्री के करीब रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में संताल के हिस्सों को छोड़कर कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश भी हो सकती है.
इसे भी पढ़ें- राज्य के नक्सल प्रभावित प्रखंडों में भी प्रभार में हैं BDO, विकास योजनाएं हो रहीं प्रभावित
शुक्रवार को विभिन्न जिलों का तापमान
- जिले अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
- देवघर 35.0 26.0
- धनबाद 36.0 26.0
- दुमका 34.0 27.0
- गिरिडीह 34.0 26.0
- कोडरमा 30.0 23.0
- पलामू 31.0 23.0
- बोकारो 33.0 25.0
- रामगढ़ 31.0 22. 0
- हजारीबाग 29.0 21.0
- रांची 30.0 23.0
- जमशेदपुर 35.0 25.0
Subscribe
Login
0 Comments