Ranchi : झारखंड में बुधवार को मॉनसून सक्रिय रहेगा. अधिकतर हिस्सों पर घने बादल छाये रहेंगे. राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी हिस्से में लगातार बारिश होने के अनुमान व्यक्त किये गये हैं. पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम समेत आसपास के क्षेत्रों में कही-कहीं भारी बारिश का अनुमान है. बारिश होने से तापमान में कमी आ सकती है. गिरिडीह का तापमान सबसे अधिक हो सकता है. यहां अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री के करीब हो सकता है, जबकि राजधानी में बारिश से मौसम ठंडा रह सकता है. यहां अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री तक रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है. कोडरमा और पलामू में भी अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री के करीब रहेगा.
इसे भी पढ़ें- BSNL के बरियातू एक्सचेंज में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने जड़ दिया ताला, जानें वजह
बुधवार को विभिन्न जिलों का तापमान
- जिला अधिकतम न्यूनतम
- देवघर 31.0 25.0
- धनबाद 32.0 25.0
- दुमका 31.0 25.0
- गिरिडीह 35.0 26.0
- कोडरमा 31.0 23.0
- पलामू 32.0 23.0
- बोकारो 30.0 25.0
- रामगढ़ 30.0 22. 0
- हजारीबाग 30.0 21.0
- रांची 29.0 23.0
- जमशेदपुर 33.0 22.0
Subscribe
Login
0 Comments