Ranchi : 10 अक्टूबर से झारखंड होमगार्ड के 1200 जवानों की ट्रेनिंग शुरू होगी. यह ट्रेनिंग आगामी 10 अक्तूबर से छह नवंबर तक चलेगी. जिसमें रांची, लातेहार, गुमला, रामगढ़, जमशेदपुर, चाईबासा, बोकारो, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ व जामताड़ा जिले के 202 पुरुष व 198 महिला होमगार्ड की ट्रेनिंग धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में होगी.
इसे भी पढ़ें : 2024 को लेकर JMM रेस, शुक्रवार को बुलायी उच्चस्तरीय बैठक
400 पुरुष होमगार्ड की ट्रेनिंग क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में होगी
इसके अलावा खूंटी, गढ़वा, पलामू, लातेहार, जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला, गिरिडीह व साहिबगंज के 400 पुरुष होमगार्ड की ट्रेनिंग क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र हजारीबाग में होगी. इसी तरह रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, हजारीबाग, रामगढ़,चतरा, कोडरमा, धनबाद व बोकारो के 400 पुरुष होमगार्ड की ट्रेनिंग दुमका में होगी.
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस की पहली पसंद खड़गे !