Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उपायुक्त कोडरमा की अनूठी पहल,प्रोजेक्ट किलकारी के माध्यम से आंगनवाड़ी को किया जा रहा है सुदृढ़

Advertisement
Advertisement
Koderma :  कोडरमा जिला में संचालित सभी आंगनवाड़ी केंद्रों की स्थिति को बेहतर करने के लिए जिला प्रशासन कोडरमा द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है. उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी केंद्रों की दशा और दिशा को सुधारने के लिए कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं. प्रोजेक्ट किलकारी के तहत कोडरमा जिले के संचालित 749 आंगनवाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ करने के लिए उपायुक्त ने यह पहल की है. जिसके तहत 14 फरवरी 2022 से सभी आंगनवाड़ी सेविका व सहायिका को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है. सभी सेविका व सहायिका को छह दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है. छह दिवसीय प्रशिक्षण में 749 आंगनवाड़ी केंद्रों के सभी सेविका व सहायिका को विभिन्न समूहों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके लिए 30 मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. जिसमें सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका एवं बेहतर कार्य करने वाली सेविकाओं को रखा गया है. इसे भी पढ़ें-किरीबुरुः">https://lagatar.in/kiriburu-told-the-steel-minister-the-pain-of-the-workers-of-sails-kiriburu-mine/">किरीबुरुः

इस्‍पात मंत्री को सुनाया सेल की किरीबुरु खदान के कामगारों का दर्द
इन्ही मास्टर ट्रेनर के द्वारा पांचों परियोजनाओं में सेविका तथा सहायिका को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. साथ ही इस प्रशिक्षण में बाल संरक्षण ईकाई कोडरमा द्वारा बाल श्रम, बाल उत्पीड़न, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से एवं इसके संबंध में कानूनी सलाह से अवगत कराया जा रहा है. आंगनवाड़ी केंद्रों में होने वाले गतिविधियों में प्री स्कूल एजुकेशन को रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनाने के विभिन्न तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. आंगनवाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई, बच्चों की साफ-सफाई के साथ-साथ महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य संबंधित भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है. आंगनवाड़ी केंद्रों में किचन गार्डन, पोषण वाटिका इत्यादि के संबंध में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-district-health-department-started-tb-free-india-campaign-on-world-tuberculosis-day/">जमशेदपुर

: विश्व यक्ष्मा दिवस पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया टीबी मुक्त भारत अभियान
विभिन्न चरणों में होने वाले प्रशिक्षण में उपस्थित सेविका एवं सहायिका को स्वयं उपायुक्त द्वारा उत्साहवर्धक मार्गदर्शन दिया जा रहा है. प्रशिक्षण के उपरांत सभी आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका का प्रशिक्षण संबंधी जानकारी का मूल्यांकन किया जायेगा और आंगनवाड़ी केंद्रों में होने वाले परिवर्तन, अनुभव को साझा करते हुए एक-दूसरे का मूल्यांकन किया जायेगा. मूल्यांकन के उपरांत बेहतर कार्य करने वाली सेविकाओं को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जायेगा. इसे भी पढ़ें-बिहार">https://lagatar.in/filmmakers-will-get-noc-online-for-shooting-in-bihar/">बिहार

में शूटिंग के लिए फिल्मकारों को ऑनलाइन मिलेगा NOC    

पांच आंगनवाड़ी केंद्रों को बनाया जा रहा है मॉडल केंद्र 

आंगनवाड़ी केंद्रों  की दशा एवं दिशा बदलने के क्रम में कोडरमा जिले के आंगनवाड़ी केंद्र लोचनपुर 01 को म़ॉडल बनाया जा चुका है. जिला के पांच और आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल बनाने की प्रक्रिया चल रही है. इसी तरह कई फेज में आंगनवाड़ी केंद्रों को मॉडल बनाया जायेगा और सभी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जायेगी.प्रोजेक्ट किलकारी का उद्देश्यः- उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा शुरू की गयी प्रोजेक्ट किलकारी एक अनूठी पहल है. इसका उद्देश्य 03 से 06 वर्ष के बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना, साथ ही साथ बच्चों की प्री स्कूल एजुकेशन को रोचक एवं ज्ञानवर्धक बनाने पर बल दिया जायेगा.   [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही