Ranchi : रांची जिला में अधिक से अधिक लोग कोविड के खिलाफ टीकाकरण करवाए इसके लिए जिला प्रशासन ने एक नई पहल शुरु की है. टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने शहर के कई दुकानों और चैंबर के साथ मिलकर वैक्सीन लेने वालों को डिस्काउंट सिस्टम की शुरुआत की है. इसके तहत 14 कैटेगरी की दुकानों और आइटम्स में लोगों को 5 प्रतिशत से लेकर 45 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी. इसके अलावा कुछ दुकानों में खरीदारी पर आवश्यक रुप से गिफ्ट पाने का भी ऑफर दिया जा रहा है. यह छूट केवल कोविड का पहला और दूसरा डोज लेने वाले लोगों को ही दिया जाएगा. यह ऑफर 25 जुलाई तक वैलिड है. इस बीच लोग कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, कॉस्मेटिक, फर्निचर, बुक, स्टेशनरी, ड्राइ क्लीन्स, होम, डेकॉर, आयरन और सीमेंट, पार्लर और सैलून जैसे अन्य कैटेगरी में डिस्काउंट पा सकते है.
इसे भी पढ़ें – केनरा बैंक ने सिंडिकेट बैंक के ग्राहकों को किया अलर्ट, 30 जून तक कर लें ये काम, नहींं तो होगी परेशानी
किन कैटगरी में कौन सी दुकानें है शामिल
कैटेगरी | दुकान का नाम | पता |
कॉस्मेटिक और गिफ्ट | सारीका | पुरुलिया रोड |
किड्स आइटम | भारत साइकल्स | चर्च रोड |
ड्राइ क्लीनर्स | बबल्स | लालपुर चौक |
इवेंट्स | शुभ लाल क्रियेशन | रंगरेज गली |
फर्निचर | दृष्टि फर्निचर | कल्ब रोड |
होम एंड डेकोर | लूमेंस लाइट्स एंड लीवींग | हरमू रोड |
आयरन एंड सीमेंट | श्री साई स्टील एंड सीमेंट | बूटी मोड़ |
ऑप्टीकल्स | पॉल ऑप्टीकल्स | चर्च रोड |
पार्लर और सैलून | यूएम स्टूडियो | जेल रोड |
बुक | बुक एंड प्रीयोडिकल्स | अशोक नगर |
स्टेशनरी | बलराज स्टेशनरी | जैन मंदिर रोड |
कपड़े | वुल हाउस | मेन रोड |
कपड़े | संतुष्टि एक्सक्लुसीव | शास्त्री मार्केट |
कपड़े | न्यू अंजली ड्रेसेज | सर्जना चौक |
कपड़े | खेमचंद्स | रंगरेज गली |
कपड़े | रंगोली | चर्च रोड |
कपड़े | बीना वस्त्रालय | अपर बाजार |
इलेक्ट्रॉनिक्स | न्यू रांची इलेक्ट्रिकल्स | कांटा टोली चौक |
इलेक्ट्रॉनिक्स | नीरज इलेक्ट्रिकल्स | कोकर चौक |
इलेक्ट्रॉनिक्स | एमके ट्रेडिंग कंपनी | कांके |
इलेक्ट्रॉनिक्स | कनेरीया इंटरप्राइजेज | कचहरी चौक |
इलेक्ट्रॉनिक्स | केजी सेल्स कॉर्पोरेशन | कोर्ट रोड |
इलेक्ट्रॉनिक्स | श्याम इलेक्ट्रीकल्स | पिस्का मोड़ |
इलेक्ट्रॉनिक्स | जैन वनिजया | जैन मंदिर रोड |
इलेक्ट्रॉनिक्स | कमालीय सेल्स | मेन रोड |
इलेक्ट्रॉनिक्स | बारत इलेक्ट्रॉनिक्स | मेन रोड |
पहले डोज में 25% और दूसरा डोज लेने वालों को 45% तक दिया जाएगा छूट
कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, कॉस्मेटिक, फर्निचर, बुक, स्टेशनरी, ड्राइ क्लीन्स, होम, डेकॉर, आयरन और सीमेंट, आदि कैटेगरी में पहला डोज लेने वालों को अधिकतम 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है. पहला डोज लेने वालों को कपड़ों की खरीदारी पर 3 प्रतिशत से लेकर 15 प्रतिशत तक, इलेक्ट्रॉनिक आइटम में अधिकतम 15 से लेकर 25 प्रतिशत, पार्लर और सैलून, साइलक और किड्स आइटम जैसे अन्य कैटेगरी में अधिकतम 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी.
वहीं दूसरा डोज लेने वालों के लिए अधिकतर दुकानों में कम से कम 10 प्रतिशत तक की छूट तो दी जा रही है. इसके अलावा फर्निचर और इलेक्ट्रॉनिक्स में 40 से 45 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है.
इसे भी पढ़ें – पूर्व की सरकार को दोष देना बंद करें, मोदी काल में 1980 के बाद पहली बार में देश का ग्रोथ रेट नीचे गया