8 दिसंबर को छाये रहेंगे आंशिक बादल
9-10 दिसंबर को आसमान रहेगा साफ
Ranchi: मिचौंग चक्रवात का असर झारखंड में भी देखने को मिल रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को राज्य के सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. वहीं राज्य में अगले दो दिन के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. इसके बाद दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. वहीं गुरुवार को भी राज्य के कई स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. जबकि 8 दिसंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे. रांची का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जबकि जमशेदपुर का 19.2 और डालटनगंज का 18.8 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं रामगढ़ में सबसे ज्यादा 18.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है. जबकि चतरा में 13.5 और बोकारो में 10.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है.
देखें वीडियो
जिलों का तापमान और दर्ज की गई वर्षा
अधिकतम तापमान वर्षा |
बोकारो: 17.6 10.5 |
चतरा: 19.2 13.5 |
देवघर: 22.3 3.5 |
गढ़वा: 20.1 4.5 |
गिरिडीह: 19.4 10.5 |
गोड्डा: 25.3 0.5 |
हजारीबाग: 17.9 0.5 |
जामताड़ा: 3.5 |
धनबाद: — — |
खूंटी: 19.9 0.5 |
किरीबुरू: 17.6 4.5 |
लातेहार: 18.1 00 |
लोहरदगा: 18.6 09 |
पाकुड़: 24.9 02 |
पलामू: 20 08 |
रामगढ़: 18.5 18.5 |
रांची: 17.7 2.5 |
साहेबगंज: 25.7 00 |
सिमडेगा: 19.9 3.5 |
पश्चिमी सिंहभूम: 21.8 03 |