Ranchi : झारखंड में रविवार को गर्म लहर चलने की संभावना है. राज्य के अधिकांश जिलों का तापमान 41 से 42 डिग्री से. के करीब रहेगा. गर्म हवा के चलने से तापमान में वृद्धि होगी. धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, पलामू और जमशेदपुर में सबसे अधिक गर्मी हो सकती है. इन जिलों का तापमान 42 डिग्री को भी पार कर सकता है. राज्य के दक्षिणी हिस्सों में दोपहर के दौरान गरज वाले बादल छा सकते हैं. कहीं-कहीं आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है.
विभिन्न शहरों में रविवार को संभावित तापमान
- शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
- रांची 39.0 23.0
- बोकारो 41.0 23.0
- पलामू 42.0 22.0
- दुमका 40.0 24.0
- जमशेदपुर 42.0 25.0
- देवघर 41.0 24.0
- गिरिडीह 40.0 23.0
- धनबाद 42.0 24.0
- हजारीबाग 40.0 23.0
- रामगढ़ 39.0 21.0
- कोडरमा 42.0 23.0