Ranchi: राजधानी समेत राज्य के अन्य हिस्सों में सुबह झंडोत्तोलन के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है. कही-कही धूप भी खिल सकती है. लेकिन बाद में मौसम बदलाव होगा और बादल छाएंगे. राज्य के अधिकांश हिस्सों के तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है. जमशेदपुर और कोडरमा का तापमान सबसे अधिक हो सकता है. यहां अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री रहने की संभावना है. सबसे अधिक 28.0 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने का कारण यहां उमस की गर्मी सता सकती है. रामगढ़ सबसे ठंडा शहर होगा. यहां अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री रहने का अनुमान है.
इसे भी पढ़ें– नहीं रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का इलाज करने वाले डॉक्टर उमेश प्रसाद, स्वास्थ्य मंत्री ने जताया शोक
रविवार को विभिन्न जिलों का तापमान (डिग्री में)
जिला अधिकतम न्यूनतम
देवघर 33.0 25.0
धनबाद 34.0 26.0
दुमका 33.0 25.0
गिरिडीह 34.0 25.0
कोडरमा 35.0 28.0
पलामू 34.0 25.0
बोकारो 34.0 25.0
रामगढ़ 30.0 22. 0
हजारीबाग 33.0 25.0
रांची 32.0 25.0
जमशेदपुर 35.0 25.0
इसे भी पढ़ें– राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू महुआ के निशाने पर, कहा कुर्सी के साथ न्याय करें, मोदी-शाह से भी सवाल पूछें