Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा. 27 और 28 नवंवर को बादल छाए रहेंगे. बादल छंटते ही तापमान में गिरावट आएगी. मौसम केंद्र रांची के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 26 नवंबर को लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. इसका असर राजधानी रांची में भी होगा. साथ ही धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, गुमला समेत अन्य जिलों में असर दिखेगा. 25 नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा . 26 नवंबर से बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र के कारण हवा की दिशा में बदलाव होगा. इस दौरान पूरे राज्य में पुरवइया हवा चलने की संभावना है. जिसमें नमी महसूस की जाएगी. इसका असर मुख्य रूप से राज्य के पूर्वी और मध्य भाग में होगा.
इसे पढ़ें- झारखंड समेत अन्य राज्यों में नक्सली गतिविधियों को विस्तार देने की साजिश का खुलासा
पिछले 24 घंटे का तापमान
अधिकतम तापमान गोड्डा में 29.1 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान गुमला में 11 डिग्री सेल्सियस
रांची का अधिकतम तापमान 26 और 13.9 न्यूनतम डिग्री सेल्सियस
इसे भी पढ़ें- झारखंड समेत अन्य राज्यों में नक्सली गतिविधियों को विस्तार देने की साजिश का खुलासा