Ranchi : मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी रिपोर्ट के अनुसार राज्य के उत्तर पूर्वी क्षेत्र (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ एवं साहिबगंज) में अगले 24 घंटे के अंदर मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य के तापमान में 02 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी.
पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटे में राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे तथा कहीं-कहीं भारी बारिश भी दर्ज की गई है. सबसे अधिक वर्षा 69.6 mm महारो (दुमका) में दर्ज की गई है और सबसे अधिक उच्चतम तापमान 32.4°C चाईबासा (PTO) में दर्ज की गई है.
राजधानी रांची का मौसम पूर्वानुमान
15 सितंबर आंशिक बादल छाये रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है, अधिकतम तापमान 29 (°C) न्यूनतम तापमान 22 (°C)
16 सितंबर आंशिक बादल छाये रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है, अधिकतम तापमान 29 (°C) न्यूनतम तापमान 23 (°C)
17 सितंबर आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं, अधिकतम तापमान 30 (°C) न्यूनतम तापमान 22 (°C)
18 सितंबर आंशिक बादल के साथ गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं , अधिकतम तापमान 29 (°C) न्यूनतम तापमान 22 (°C)
इसे भी पढ़ें– धनबाद : सुरेश सिंह हत्याकांड में गवाह पेश करने का आदेश