Ranchi : राज्य की राजधानी रांची में ठंड बढ़ने लगी है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में हर दिन न्यूनतम ताममान में गिरावट दर्ज की जा रही हैं. आईएमडी का पूर्वानुमान है की आने वाले दो दिनों में राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तापमान तक जा सकता है. बता दें कि शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस, वहीं शुक्रवार को 10.6 और गुरूवार को 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था.
इसे भी पढ़ें–धनबाद: बजा बैंडबाजा व डीजे या हुई आतिशबाजी तो नहीं होगी शादी : मौलाना मसूद
राज्य में सबसे ठंडा शहर डालटेनगंज
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.2°C डाल्टेनगंज – MO में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 07.9°C डाल्टेनगंज – MO में दर्ज किया गया.
जानें 03 दिसम्बर तक कैसा रहेगा रांची का मौसम
-27 नवम्बर : आसमान साफ एवं मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 25(°C) न्यूनतम तापमान 11(°C).
-28 नवम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ एवं मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 25(°C) न्यूनतम तापमान 11(°C).
-29 नवम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ एवं मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 24(°C) न्यूनतम तापमान 09(°C).
-30 नवम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ एवं मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 25(°C) न्यूनतम तापमान 10(°C).
-01 दिसम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ एवं मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 24(°C) न्यूनतम तापमान 10(°C).
-02 दिसम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ एवं मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 26(°C) न्यूनतम तापमान 11(°C).
-03 दिसम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में मुख्य रूप से आसमान साफ एवं मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 24(°C) न्यूनतम तापमान 09(°C).
इसे भी पढ़ें–गिरिडीह दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी