Ranchi : राज्य में मौसम का मिजाज बदल गया है. जहां फरवरी माह में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया था. वहीं मार्च के शुरुआती हफ्ते से राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये हुए हैं. कहीं-कहीं तो हल्की बारिश भी हो रही है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अरेबियन सी में थंडरस्ट्रॉम के कारण झारखंड में कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा. उन्होंने बताया कि राजधानी रांची में 19 मार्च तक आंशिक बादल छाए रहेंग. वहीं कहीं-कहीं बारिश होने की भी संभावना है. (पढ़ें, बजट सत्र: प्रदीप यादव के बजट पर पक्ष रखते ही वेल में आए बीजेपी विधायक, स्पीकर हुए नाराज)
जाने पूरे राज्य का मौसम पूर्वानुमान
14 मार्च : राज्य के उत्तर-पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लतेहार, लोहरदगा) और निकटवर्ती मध्य भागों में आंशिक बादल छाये रहेंगे. कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है.
15 मार्च : राज्य के पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज) में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.
16 मार्च : राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है.
17 मार्च : राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.
18 मार्च : राज्य के पूर्वी तथा निकटवर्ती मध्य भागों (रांची, बोकारो, कोडरमा, खूंटी, गुमला) में कहीं-कहीं गर्जन/वज्रपात होने की संभावना है.
19 मार्च : राज्य में कहीं-कहीं गर्जन/वज्रपात होने सकती है.
राजधानी रांची में अगले 6 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम :
14 मार्च : आंशिक बादल छाये रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है. अधिकतम तापमान 32°c और न्यूनतम तापमान 17°c
15 मार्च : आंशिक बादल छाए रहेंगे, गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं. अधिकतम तापमान 33°c और न्यूनतम तापमान 17°c
16 मार्च : आंशिक बादल छाये रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है. अधिकतम तापमान 32°c और न्यूनतम तापमान 18°c
17 मार्च : आंशिक बादल छाये रहेंगे, मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा की संभावना है. अधिकतम तापमान 32°c, न्यूनतम तापमान 17°c
18 मार्च : आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है, अधिकतम तापमान 33°c और न्यूनतम तापमान 18°c
19 मार्च : आंशिक बादल छाए रहेंगे, गर्जन वाले बादल भी बन सकते हैं, अधिकतम तापमान 33°c, न्यूनतम तापमान 18°c