Ranchi : पूरे झारखंड में ठंड का सितम जारी है. सोमवार को खूंटी में सबसे अधीक ठंड महसूस की गयी. वहां का न्यूनतम तापमान 4.7°C दर्ज किया गया. वहीं राजधानी रांची में इस हफ्ते कड़ी धूप से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची में इस हफ्ते सुबह कोहरे के बाद आसमान साफ रहेगा. पूरे दिन धूप खिलेगी. अगले तीन दिन तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C तक बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं राज्य में अगले दो दिनों के दौरान रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
पिछले 24 घंटे का रिकार्ड
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. कहीं- कहीं शीतलहर (कोल्ड वेव) की स्थिति बनी रही. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 29.0 °C चाईबासा में रिकार्ड किया गया. खूंटी में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.7°C खूंटी में दर्ज किया गया. रविवार को सबसे ज्यादा ठंड डालटनगंज में थी.न्यूनतम तापमान 4.1°c तक पहुंच गया था.
राज्य के 10 जिले जहां ठंड का प्रकोप जारी रहा
जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
रांची 25.3 09.0
जमशेदपुर 27.7 10.0
डालटनगंज 25.8 5.6
बोकारो 23.1 7.2
चाईबासा 28.4 8.2
देवघर 22.6 7.9
गिरिडीह 23.6 6.8
खूंटी 26.8 4.7
रामगढ़ 23.9 6.4
सिमडेगा 25.2 5.4
इसे भी पढ़ें – बैंक से पैसे निकाल कर जा रही महिला से पांच लाख रुपये की लूट