Ranchi: मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य के मौसम में बदलाव आने की संभावना है. 26 से 28 दिसंबर तक राज्य के उत्तर पूर्वी इलाके (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज) में सुबह कोहरे के बाद पूरे दिन आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. वहीं हल्के दर्जे की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि राजधानी रांची में 31 दिसंबर तक आंशिक बादल छाए रहेंगे. राज्य के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी.
इसे भी पढ़ें– पलामू : राजू तिर्की गैंग के 7 अपराधी गिरफ्तार, 4 हथियार बरामद
पिछले 24 घंटे का रिकॉर्ड
मौसम विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 31.4°C चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 09.7°C सिमडेगा में दर्ज की गई. वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
इसे भी पढ़ें– नेपाल : सत्तारूढ़ गठबंधन में टूट, प्रचंड ने पीएम बनने के लिए ओली का समर्थन मांगा
रांची का मौसम पूर्वानुमान
26 दिसम्बर : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छा सकता है. अधिकतम तापमान 28 (°C) न्यूनतम तापमान 14(°C).
27 दिसम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध तथा बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 28 (°C) न्यूनतम तापमान 13(°C).
28 दिसम्बर: सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 27 (°C) न्यूनतम तापमान 11(°C).
29 दिसम्बर : सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 26 (°C) न्यूनतम तापमान 10(°C).
30 दिसम्बर : सुबह में कोहरे या धुंध और बाद में आंशिक बादल छा सकता है. अधिकतम तापमान 27 (°C) न्यूनतम तापमान 11(°C).
31 दिसम्बर: सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 26 (°C) न्यूनतम तापमान 10(°C).