Search

 
 
 

लालू परिवार पर रेड को लेकर क्या बोले जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ?

 
Patna: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की फैमिली और पार्टी के नेताओं पर सीबीआई और ईडी ने शिकंजा कसा है. शुक्रवार को पटना, दिल्ली, मुंबई में कुल 15 ठिकानों पर रेड हुई. इस मामले पर अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का बयान सामने आया हैं. उन्होंने लालू यादव के सपोर्ट में काफी लंबा ट्वीट किया है. सीबीआई, ईडी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए जांच एजेंसियों को पालतू तोता कहा जो कि अपने मालिक के आदेश पर कुछ भी कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला और छोटे बच्चों को परेशान किया गया, ये देश में पहली बार हुआ है. इसे भी पढ़ें: लालू">https://lagatar.in/ed-raid-against-lalu-family-kharge-lashed-out-at-modi-government-said/">लालू

परिवार के खिलाफ ED की रेड, मोदी सरकार पर बरसे खड़गे , कहा, अब पानी सिर के ऊपर से चला गया है
ललन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि “नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई दो बार जांच कर साक्ष्य नहीं जुटा पाई, लेकिन 9 अगस्त 2022 के बाद अचानक दिव्यशक्ति से उनको साक्ष्य मिलने लग गया. लालू प्रसाद यादव और उनके परिजनों के यहां भारी छापेमारी हुई, खोदा पहाड़ निकली चुहिया. साक्ष्य नहीं भी मिलता तो साक्ष्य दिखाने के लिए पालतू तोतें कुछ भी कर सकते हैं. बता दें कि शुक्रवार को लालू यादव के कई करीबियों के यहां करीब 10 घंटे से ज्यादा छापेमारी की गई है. यूपी में लालू के समधी समाजवादी पार्टी के नेता जितेंद्र यादव के यहां भी टीम पहुंची थी. इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस">https://lagatar.in/actress-neetu-kapoor-bought-a-new-luxurious-mercedes-car-happiness-was-seen-on-her-face/">एक्ट्रेस

नीतू कपूर ने खरीदी न्यू लग्जीरियस मर्सिडीज कार, चेहरे पर दिखी खुशी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही