Search

प्रियंका चोपड़ा की ‘सिटाडेल’ को देखने के बाद क्या कह रहे फैंस ?

Lagatar Desk: प्रियंका चोपड़ा व हॉलीवुड स्टार रिचर्ड मैडेन की प्राइम वीडियो सीरीज ‘सिटाडेल’ शुक्रवार को प्रीमियर हो गई. इस सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं सोशल मीडिया पर कई लोग सीरीज को खराब बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि इस सीरीज को 300 मिलियन डॉलर के बड़े बजट में बनाया गया है. ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन को लेकर प्रियंका चोपड़ा इंडिया भी आई थी. इस दौरान उनके पति निक जोनस व बेटी मालती भी इंडिया में ही थे. बता दें कि ‘सिटाडेल’ के दो एपिसोड 28 अप्रैल से प्रीमियर हो गये हैं. वहीं बाकी के चार एपिसोड 26 मई तक जारी किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: पटना">https://lagatar.in/patna-a-person-like-dhirendra-shastri-should-be-in-jail-jagdanand-singh/">पटना

– धीरेंद्र शास्त्री जैसे व्यक्ति को जेल में होना चाहिए- जगदानंद सिंह

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp